गोपेश्वर (चमोली)। द ट्रैंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से देहरादून में आयोजित दो दिवसीय सम्मान समारोह में जिला चिकित्सालय गोपेश्वर से नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्त अनुराधा शर्मा को एसोसिएशन की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
देहरादून के स्वामी रामा हिमायलन यूर्निवसिटी के हिमालयन कॉलेज आफ नर्सिंग की ओर से आयोजित दो दिवसीय सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया। चमोली जिले के जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में 35 वर्षों के सेवाकाल के दौरान अनुराधा शर्मा ने सेवाभाव, समपर्ण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कार्यों को करने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। द ट्रैंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से उत्तराखंड में सम्मान समारोह पहली बार आयोजित हुआ है। चमोली जिले की अनुराधा शर्मा को यह सम्मान मिलने पर पूरा चमोली जिला अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। चमोली स्वास्थ्य विभाग ने भी इस सम्मान के लिए अनुराधा शर्मा को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी है।

More Stories
सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर