चमोली। जिले के देवाल ब्लॉक अंतर्गत मंदोली निवासी पूर्व नायक कलम सिंह बिष्ट को सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सेना मुख्यालय दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय समारोह में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। चौथी गढ़वाल राइफल्स (नूरानांग) से सेवानिवृत्त बिष्ट ने न केवल अल्ट्रा ट्रेल रनिंग की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में देश का मान बढ़ाया है, बल्कि ‘मंदोली राइडर्स क्लब’ के माध्यम से पहाड़ के युवाओं को साइकिलिंग, पर्वतारोहण और सेना भर्ती का नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर समाज सेवा की मिसाल भी पेश की है। उनकी इन सेवाओं की सराहना करते हुए सेनाध्यक्ष ने उन्हें ‘प्रशस्ति पत्र’ भेंट किया और कहा कि बिष्ट का समर्पण हर सैनिक और नागरिक के लिए प्रेरणापुंज है। सेवानिवृत्ति के बाद भी देशभक्ति के जज्बे के साथ युवाओं का भविष्य संवारने और पर्यावरण संरक्षण में जुटे बिष्ट की इस उपलब्धि पर समूचे उत्तराखंड में हर्ष की लहर है।

More Stories
सादगी और श्रद्धाभाव से मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर श्री महाराज जी को दी शुभकामनाएं
सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन