लैंसडाउन : आर्मी पब्लिक स्कूल, लैंसडाउन ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में 25 छात्र छात्राएं शामिल हुए, जिनका रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।
विद्यालय के छात्र आयुष मिश्रा ने 96.8 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान, विराज सोंधी ने 96% अंक लेकर द्वितीय स्थान एवं अक्षिता रौतेला ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
25 में से 06 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक व 09 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए जो कि स्कूल के लिए एक नया कीर्तिमान है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने कहा कि यह सफलता स्कूल प्रबंधन के सतत मार्गदर्शन, शिक्षकों के परिश्रम, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, वीएसएम ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि सभी विद्यार्थी भविष्य में निरंतर और अधिक ऊँचाइयों को प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव प्रतिबद्ध एवं तत्पर है। साथ ही, उनके नैतिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिए और अधिक अवसर एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे एक सशक्त, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन