गोविन्दघाट : श्री हेमकुंट साहिब यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य इंडियन आर्मी के जवानों द्वारा युद्धस्तर पर किया जा रहा है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद सेना के जवान लगातार मार्ग को साफ कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सेना के इस सराहनीय प्रयास से यात्रा मार्ग को शीघ्र ही पूरी तरह सुचारु किया जाएगा । प्रशासन द्वारा भी यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
श्री हेमकुंट साहिब के कपाट आगामी 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इसके मद्देनजर संबंधित विभागों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं और यात्रा को सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी की उद्योग हितैषी पहल, निवेशकों और व्यापारियों के सुझावों पर राज्य सरकार ने तैयार कीं 30 से अधिक नीतियां
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
मंत्री सुबोध उनियाल की पहल से दून मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली बड़ी मजबूती