कोटद्वार । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधानसभा कोटद्वार में क्षेत्रवासियों से जन संवाद कर सभी को आंग्ल नववर्ष 2024 की शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे बाबा सिद्धबली जी से कामना करती हैं कि वर्ष 2024 सभी के जीवन में नई उम्मीदें, ऊर्जा, सुख एवं समृद्धि लाए। कहा कि क्षेत्र वासियों के कल्याण एवं उनके उत्थान हेतु वे कृतसंकल्पित हैं और सभी के इस अपार स्नेह और अथाह आशीर्वाद से कोटद्वारवासियो की निरंतर सेवा करने के उनके भाव को बल मिलता रहता है। वर्ष 2024 भारत के लिए इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। अयोध्या में जिस तरह से भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है उसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने खुशी जाहिर की है। ऋतु खण्डूडी ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम के विराजमान होने से नई ऊर्जा का संचार होगा। अयोध्या धाम में रामलला के भव्य मंदिर में प्रभु विराजमान होंगे तथा राष्ट्र 2047 में विकसित भारत बनने और नागरिकों की प्रगति की दिशा में एक नई ऊर्जा के साथ गतिमान होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र वासियों से 22 जनवरी को अपने घरों में दीपक जलाने और दीपावली मनाने की अपील की।



More Stories
उत्तराखंड में जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में तेजी, विभिन्न क्षेत्रों में एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण संपन्न
एनक्यूएएस प्रमाणन से दून जिला चिकित्सालय ने रचा इतिहास, 90.75 प्रतिशत अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान, मरीजों को मिलेगी बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं
भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक लोगों ने कराई जांच