हरिद्वार : सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि परिवहन विभाग द्वारा आज हेलमेट के प्रति सिडकुल क्षेत्र में प्रवर्तन/जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने अवगत कराया कि बिना हेलमेट के पाए गए 100 दुपहिया वाहनों का चालान किया गया तथा 15 से अधिक दुपहिया वाहन जिनके पास लाइंसेंस एवं हेलमेट नहीं थे उन वाहनों को सीज किया गया। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि हेलमेट लगाने वाले लोगों को परिवहन टीम द्वारा फूल तथा चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया। इस अभियान में सहायक परिवहन अधिकारी नेहा झा, परिवहन कर अधिकारी अरुणा सैनी, सहायक परिवहन उप निरीक्षक अश्वनी कुमार, सहायक परिवहन निरीक्षक सुरवीर कण्डवाल शामिल रहे।










More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान