गोपेश्वर (चमोली)। एसबीआई आरसेटी की ओर से ग्रामीण महिलाओं, स्वयं सहायता समूह और बेरोजगार युवततियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 35 दिवसीय ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। आरसेटी के निदेशक मनोहर असवाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 जनवरी तक चलेगा। प्रशिक्षण संकाय सदस्य (समन्वयक) मुन्नी पंवार एवं मास्टर ट्रेनर दीपा गैरोला की ओर से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से स्वरोजगार को बढावा मिलेगा और बेरोजगार युवतियों की आर्थिकी में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों को स्वयं के रोजगार को संचालित करने के लिए बैंक से भी समन्वय करवाया जाएगा। उन्होंने जिले के बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए संस्थान से संपर्क कर पंजीकरण करवा सकते है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, मुख्यमंत्री ने बहनों का जताया आभार, रक्षाबन्धन की दी शुभकामनाएं
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील