गोपेश्वर (चमोली)। भू-स्खलन के कारण सड़क मार्ग बंद होने से दूरस्थ झींझी गांव की भागा देवी डंडी कंडी के सहारे अस्पताल पहुंची तो तत्काल आपरेशन कर उन्हें राहत प्रदान की गई।
दरअसल निजमुला घाटी के दूरस्थ झींझी गांव की महिला भागा देवी गले में गहरे फोडे़ (डीप नेक एब्सेस) की बीमारी के चलते गंभीर हालत में थी। परिजन तत्काल उन्हें जिला चिकित्सालय गोपेश्वर को लाने निकले। सड़क मार्ग अवरूद्ध होने के चलते उन्हें डंडी कंडी के सहारे लाया गया। कई स्थानों पर महिला पैदल चलने को विवश हुई। हालात गंभीर होने के चलते उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।
जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में डेंटल सर्जन डॉ. अनुराग सक्सेना, ईएनटी सर्जन डॉ. दिग्विजय बंडगर, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. नेहा नेगी, नर्सिंग स्टाफ ज्योति सिदोला, आशा बिष्ट, वंदना सती और राजा की टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला का सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद महिला को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। डाक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। इस तरह स्वास्थ्य टीम की तत्परता से महिला को बड़ी राहत मिली है।

More Stories
उत्तराखंड : स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नकेल कसने कि तैयारी, बनेगा राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण
उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
सीएम धामी के चेहरे पर लड़ा जाएगा 2027 का चुनाव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सीएम धामी की सराहना