कोटद्वार : भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय कोटद्वार के प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉ. पी.एस.राणा के निर्देशानुसार फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ. के.सरवानन के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय की फैकल्टी आफ फार्मेसी के सभी शिक्षकों व छात्र- छात्राओं के सहयोग से ग्राम पंचायत- भागूवाला (नजीबाबाद) में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अनुभवी चिकित्सकों द्वारा डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, वायरल फीवर, ब्लड प्रैशर एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाएं व दिनचर्या के बारे में मरीजों को जानकारी प्रदान की गई । शिविर में लगभग 150 मरीजोंं ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान फार्मेसी विभाग के समस्त अध्यापकगण विकास कुमार, रविन्द्र कुमार, पिंकी बिष्ट, रक्षंदा धुलिया,अजय कुमार, रीना व शारिक अहमद व फार्मेसी के छात्र मौजूद रहे। ग्रामवासियों द्वारा कार्यक्रम की सराहना की ।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग