चमोली। उत्तराखंड की होनहार धाविका कुमारी अनीशा, जो चमोली जनपद के लुन्तरा (पो. नंदानगर) गांव की निवासी हैं, ने एक बार फिर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने राष्ट्रीय रेड रन मैराथन 3.0 में देशभर के प्रतिभाशाली धावकों को पछाड़ते हुए महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
यह प्रतियोगिता भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा नागालैंड के दीमापुर में आयोजित की गई थी। इस राष्ट्रीय आयोजन में देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
अनीशा ने 10 किलोमीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, फिटनेस और आत्मविश्वास के दम पर सभी प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ दिया।
सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. राजेश कुमार ने अनीशा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अनीशा के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत सरकार की ओर से नाको के अपर सचिव एवं महानिदेशक ने अनीशा को ₹50,000 की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र और स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त