26 July 2024

उत्तराखंड गो स्क्वाड एवं झबरेडा पुलिस की बड़ी कार्रवाही, 05 गो तस्करों को गिरफ्तार कर पांच गो वंश को किया जिंदा बरामद

भारी मात्रा में गौमांस, गौकशी उपकरण, डिजिटल तराजू व 06 मोटर साइकिल बरामद

झबरेडा : उत्तराखंड गो स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार की टीम को  अभियुक्तगण फुरकान एवं सनव्वर पुत्रगण खलील निवासी ग्राम खाताखेडी के घर पर गोकशी किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर थानाध्यक्ष झबरेडा को सूचना दी गई व थाना झबरेडा के अधि0/पुलिस कर्मचारी के साथ मिलकर  अभियुक्तगण के घरो मे अलग- अलग टीम बनाकर दबिश की गयी व मौके पर गोकशी करते हुए 05 अभियुक्तगण कुर्बान पुत्र खलील, सनव्वर पुत्र खलील, तसव्वर पुत्र खलील, लुकमान पुत्र गुफरान व साजिद उर्फ टोला पुत्र सकूर मौके पर पकडा गया। मौके से लगभग 6 कुंतल गौमांस मय गोकशी उपकरण, गौमांस परिवहन हेतु प्रयुक्त की जाने वाले 06 वाहन मो0सा0 बरामदगी की गई। साथ ही 05 अदद जीवित गौवंशीय पशुओं (04 गाय 01 बछिया) को कटान/गौकशी से पूर्व ही बचा लिया गया। मौके से बरामदा खाल/मांस के पशु चिकित्साधिकारी द्वारा प्रयोगशाला परीक्षण हेतु सैम्पल लिये गये। बरामद गौमांस घटनास्थल से बाहर खाली स्थान पर उचित अम्लीय छिडकाव कर नष्ट किया गया।  मौके से गिरफ्तार 05 अभियुक्तगणो व मौके से फरार एक अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना झबरेडा पर मु0अ0स0 127/24 धारा 3/5/11 उ0ख0 गौवंश संरक्षण अधि0 व 3/11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 बनाम कुर्बान आदि पंजीकृत करवाया गया।   

नाम व पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण

  1. कुर्बान पुत्र खलील निवासी-ग्राम खाताखेडी थाना झबरेडा जिला हरिद्वार
  2. सनव्वर पुत्र खलील निवासी उपरोक्त 
  3. तसव्वर पुत्र खलील निवासी उपरोक्त
  4. लुकमान पुत्र गुफरान  निवासी उपरोक्त
  5. साजिद उर्फ टोला पुत्र सकूर निवासी उपरोक्त 

बरामदगी का विवरण

  •  05 अदद जीवित गोवंशीय पशु 
  • गौकशी उपकरण
  • इलेक्ट्रानिक तराजू
  • 06 मोटर साइकिल आदि

गौवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र टीम का विवरण

  1.  उपनिरीक्षक शरद सिंह
  2. हेड कांस्टेबल सुनील सैनी
  3. कांस्टेबल प्रवीण सैनी
  4. कांस्टेबल बृजकिशोर
  5. महिला कांस्टेबल लखमिरी

थाना झबरेड़ा पुलिस टीम

  1.  उपनिरीक्षक नवीन कुमार 
  2. अपर उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह
  3. कांस्टेबल प्रदीप बिष्ट
  4. कांस्टेबल देवेश