देहरादून। उत्तराखंड में हाल ही में आई भीषण आपदा से पूरा प्रदेश प्रभावित है। आपदा ने उत्तरकाशी के धराली से लेकर चमोली के थराली, रुद्रप्रयाग के छेनागाड़ और पिथौरागढ़ तक भारी नुकसान पहुंचाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वे देहरादून पहुंचेंगे और शाम लगभग 4:15 बजे प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
इसके बाद शाम लगभग 5 बजे प्रधानमंत्री अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरे का उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेना और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की स्थिति का आकलन करना है।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान