ज्योतिर्मठ : बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति (बीकेटीसी) की दस्तूर उपसमिति ने तीर्थ पुरोहितों और हकहकूकधारियों के हितों को सुरक्षित रखते हुए दस्तूरों में वृद्धि का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक की जानकारी देते हुए बताया गया कि बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अधीनस्थ मंदिरों के दस्तूर में 10 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। इस निर्णय से डिमरी पंचायत, मेहता, कमदी, भण्डारी थोक, रैक्वाल पंचायत, टिहरी पुरोहित और मालिया पंचायत सहित विभिन्न दस्तूरधारियों को लाभ मिलेगा। साथ ही, समिति ने यह नीतिगत निर्णय भी लिया है कि प्रत्येक 5 वर्ष में दस्तूरों की समीक्षा और वृद्धि की जाएगी।
बैठक में मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने स्पष्ट किया कि श्री केदारनाथ धाम से जुड़े पंच पंडा और अन्य दस्तूरधारियों की मांगों पर चर्चा के लिए जल्द ही पृथक बैठकें आयोजित की जाएंगी। चूंकि केदारनाथ अधिष्ठान के नगदी दस्तूरों में वर्ष 2022 में वृद्धि की जा चुकी है, अतः अब अगला निर्णय वर्ष 2027 में लिया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, बीकेटीसी सदस्य राजेन्द्र प्रसाद डिमरी, देवी प्रसाद देवली, राजपाल सिंह जड़धारी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
गर्जिया मंदिर के मुख्य दर्शन 30 मई तक बंद, जानें क्यों जरूरी हुआ ये फैसला
हरिद्वार : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण