गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर छिनका के पास बाइक और कार की आमने-सामने की भिडंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सांय को हाइवे पर छिनका के पास विपरीत दिशाओं से आ रही बाइक और स्विफ्ट कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार चांतोली किरूली निवासी देवेंद्र लाल को गंभीर चोंटे आई है। घटना की सूचना पर चमोली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती किया गया है। कार में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी लक्ष्मीकांत, मोहित शुक्ला, नवीन कुमार मिश्रा , मुदित मिश्रा और रविकांत सवार थे।

More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, नई कार्यकारिणी और समितियों का गठन
मुख्यमंत्री धामी बोले- युवाओं को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, आने वाले महीनों में हजारों पदों पर की जाएगी भर्ती
दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण; समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश, सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहींः डीएम