देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं टिहरी स्मृृति एवं विस्थापित एकता मंच की अध्यक्ष विनोद उनियाल ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद के उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद विनोद उनियाल श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंची और उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के मध्य प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक बातचीत हुई। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। श्रीमती विनोद उनियाल ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को राज्य सरकार का महत्वपूर्णं सहयोगी बताया और अस्पताल की ओर से जनहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार वरिष्ठ भाजपा नेत्री विनोद उनियाल का स्वागत किया गया। शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य के विकास से जुड़े व राज्य की स्वास्थ्य योनजाओं सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार विमर्श हुआ। श्री महाराज जी ने श्रीमती विनोद उनियाल श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। विनोद उनियाल ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सफलतापूर्वक संचालन पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, मेडिकल शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में एसजीआरआर ग्रुप की ओर से किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को बधाई दी।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त