गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा महिला मोर्चा चमोली की ओर से अंकिता हत्याकांड मामले में कांग्रेस की ओर से की जा रही राजनीति पर कांग्रेस का पुतला दहन किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा महिला कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन कर अंकिता भंडारी हत्याकांड में कांग्रेस की ओर से की जा रही अनर्गल बयानबाजी और राजनीति को लेकर कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सरकार की ओर से दोषियों को सजा देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है। इसे बाद भी कांग्रेस मामले में राजनीति कर भाजपा नेताओं पर गलत बयान बाजी कर रही है। जो सरासर गलत है। उनका कहना था कि कांग्रेस के पास मौजूदा समय में कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए वह भाजपा नेताओं की छवि खराब कर अपनी नेतागिरी चमकाने में जुटे है। जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशा डिमरी, प्रमुख दशोली विनीता देवी, दीप्ति कोठियाल, सरोजनी भंडारी, मधु रावत, आशा नेगी, सरोज, विमला सती, विनीता, अरूणा भट्ट आदि मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने मिलकर न्यूज पोर्टल-वेबसाइटों के लिए सम्मानजनक विज्ञापन राशि की मांग; पत्रकार हितों को लेकर सरकार गंभीर, किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा अहित – बंशीधर तिवारी

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम