देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं सांसद डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी और संवेदनशील मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने केंद्र सरकार से बेटी अंकिता भंडारी की सीबीआई जांच की संस्तुति की है,मैंने कुछ दिन पहले अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सरकार किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है।
डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने बेटी अंकिता के माता-पिता से बात करके एवं जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जो सीबीआई जांच की संस्तुति की है, मैं सीबीआई जांच का स्वागत करता हूं और पहले दिन से सरकार की मंशा किसी को बचाने की नहीं है, पहले से सरकार तीन प्रमुख अपराधियों को जेल भेज चुकी है।
डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि वैसे तो सरकार की जांच को माननीय न्यायालय ने सरकार की जांच को सही माना है परंतु जनभावनाओ के अनुरूप अब सीबीआई जांच में दूध का दूध और पानी का पानी होगा, कोई भी अपराधी होगा बचेगा नहीं।

More Stories
एसपी निहारिका तोमर ने केदारनाथ यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, यात्रियों से सीधा संवाद कर लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
पहाड़ी क्षेत्रों में मलेरिया लगभग समाप्त, तराई के सीमित क्षेत्रों पर है फोकस – सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे
पोषण निगरानी ऐप : कुपोषण के समाधान के लिए डेटा का उपयोग