गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में अतिविशिष्ट अतिथियों तथा श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है रविवार को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। मंदिर में दर्शन तथा पूजा के बाद बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को अंगवस्त्र से सम्मानित किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उच्चतम न्यायालय न्यायमूर्ति के मंदिर में दर्शन के दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट वेदपाठी रविंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

More Stories
विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति