गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने नंदानगर के आपदा प्रभावित कुंतरी लगा फाली, सैंती, सरपाणी, सेरा तथा धुर्मा गांवों का भ्रमण कर पीड़ितों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। बुधवार को भट्ट ने आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर प्रभावितों की समस्याएं सुनी और निस्तारण का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आपदा में कई जाने तो गई है अपितु निजी परिसंपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। प्रभावितों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन प्रभावितो के साथ है। प्रभावितों को उनके हाल पर नहीं छोड़ा जाएगा। प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, नंदानगर की ब्लॉक प्रमुख हिमा नेगी, जिपंस महेंद्र नेगी, गोपेश्वर के पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत, दिगम्बर रावत समेत स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रभावित क्षेत्र में मौजूद रहे।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त