श्री त्रियुगीनारायण/ रूद्रप्रयाग : श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भगवान त्रियुगीनारायण के दर्शन किये तथा पूजा-अर्चना संपन्न की तथा अखंड धूनी में भी आहुति दी। तीर्थयात्रियों के कुशलता की कामना की, त्रियुगीनारायण नारायण मंदिर व्यवस्थाओं, कार्यालय, भंडार कक्ष का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये। बीकेटीसी अध्यक्ष ने तीर्थ पुरोहित बहिखाता में अपनी उपस्थिति भी दर्ज करायी तथा तीर्थयात्रियों सहित तीर्थ पुरोहितों से भी बातचीत की।
इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश के दूरदर्शी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री त्रियुगीनारायण को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है बीकेटीसी इस दिशा में सभी के सहयोग तथा तालमेल से कार्य कर रही है। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, वरिष्ठ सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, बीकेटीसी प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी आदि मौजूद रहे।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त