जोशीमठ : श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)उपाध्यक्ष किशोर पंवार आज दुर्गानवमी के अवसर मलारी सड़क मार्ग पर लाता गांव स्थित सिद्धपीठ मां नंदा देवी मंदिर में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ एवं पूजा -अर्चना में शामिल हुए। इस अवसर पर लाता गांव में श्री नंदा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष गब्बर सिंह रावत ने बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार का स्वागत कर मां नंदा का स्मृति चित्र भेंट किया। सप्तचंडी महायज्ञ एवं पूजा अर्चना के दौरान लाता मंदिर समिति पदाधिकारीगण सहित बीकेटीसी के पूर्व सदस्य जयदीप मेहता, बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरीश भट्ट आदि मौजूद रहे।



More Stories
नशे में स्टेयरिंग थामने वालों पर पौड़ी पुलिस का शिकंजा, 168 वाहन चालकों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द
सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम