कोटद्वार । स्वामी राम हिमालय अस्पताल जौलीग्रांट ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कण्वघाटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकांत कुकरेती ने समस्त टीम एवं सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वयं प्रधानाचार्य रमाकांत कुकरेती ने रक्तदान कर सुंदर पहल की । शिविर में कुल 175 लोगों ने पंजीकरण किया था लेकिन केवल 119 लोग ही रक्तदान कर सके क्योंकि टीम के पास केवल 120 लोगों के लिए ही बेग थे जिसमें से एक बैग खराब हो गया था। इस अवसर पर गेंद मेला समिति के अध्यक्ष विकास कुकरेती, गौरी कुकरेती, मनीष केष्टवाल, अध्यापक मनोज कुमार, मनोज भंडारी, प्रणिता कंडवाल, परितोष रावत, हिमांशु दिवेदी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर गेप्स के संस्थापक आरबी कंडवाल ने दूरभाष पर प्रधानाचार्य रमाकांत कुकरेती को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।


More Stories
दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़, मिशन निदेशक NHM डॉ. संदीप तिवारी ने किया राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ
लोहियाहेड वाटर बाईपास को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें