27 July 2024

ब्राह्मण समाज ने निकाली भगवान श्री परशुराम शोभायात्रा

 रुड़की : नगर में ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान श्री परशुराम शोभायात्रा निकाली गई । सभी ब्राह्मण संस्थाओं की ओर से एकीकृत होकर आयोजित की गई। सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम घाट गंगा तट पर पूजन किया गया और उसके पश्चात शोभा यात्रा प्रारंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बीटीगंज में संपन्न हुई । यात्रा बहुत भव्य रूप से विशाल रूप में आयोजित हुई सबसे आगे परशुराम शोभा यात्रा के बैनर के साथ घोड़े पर सवार वैद्य टेक वल्लभ ने शोभा यात्रा की अगुवाई की उनके साथ तीन तीन और घोड़े, ऊंट, ढोल ताशा पार्टी, डीजे, चार बैंड से सुशोभित भगवान परशुराम की झांकी के साथ सैकड़ो महिलाएं युवा और पुरुष रहे।
वैद्य टेक वल्लभ ने बताया कि भगवान परशुराम हमारे आदर्श है शास्त्र और शस्त्र दोनों के ज्ञाता हैं चिरंजीव है और सृष्टि में सभी के लिए अनुकरनीय है, सभी ब्राह्मणों ने एकजुट होकर शोभायात्रा का आयोजन किया । इसके संयोजक पंडित सौरभ भूषण शर्मा सहित संयोजक मंडल में पंडित ऋषिपाल शर्मा, पंडित अरविंद शर्मा, पंडित रमेश सेमवाल, पंडित राजकुमार कौशिक, वैद्य टेक वल्लभ, अश्वनी भारद्वाज,  पंडित सतीश शर्मा, श्रद्धा शर्मा, दीपा कौशिक, दिनेश कौशिक, सुधांशु शर्मा, आदित्य शर्मा  रहे।
शोभा यात्रा में पंडित नरेश शर्मा, पंडित विक्रांत कौशिक, रामकुमार शर्मा, मनोज शर्मा, अंकित शर्मा, देवेंद्र शर्मा, विनय शर्मा, बिट्टू शर्मा, अवनीश शर्मा, आशीष शर्मा, शगुन शर्मा, अरुण शर्मा, राजकुमार दुखी, डॉक्टर संदीप शर्मा, सचिन पंडित, आदित्य शर्मा, डॉ राजेश पालीवाल, डॉ नवनीत शर्मा, धर्मवीर शर्मा, अरविंद गौतम, महिपाल गिरी, आचार्य रोहित शर्मा, सचिन शास्त्री, आचार्य  आर्यादि, पंडित रामानंद शर्मा, सुधीर शर्मा, अनूप शांडिल्य, सुमित शर्मा, रामगोपाल शर्मा, अरुण शर्मा, सुधीर शांडिल्य, रमेश जोशी, पार्षद आदित्य शर्मा, गोलू, सुजल कौशिक, रीना शर्मा, दीपशिखा शर्मा, ममता शर्मा, सुनीता शर्मा, राधिका त्रिपाठी, नीलम शर्मा, नीलकमल शर्मा, सुजीत शर्मा आदि उपस्थित रहे।