गोपेश्वर (चमोली)। देवाल ब्लॉक के कोठी गांव में पिंडर नदी पर पुल बनाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। दरअसल नंदकेसरी-जौला मोटर मार्ग पर स्लाइड जोन से परेशान ग्रामीण कोठीगांव में पिंडर नदी पर पुल बनाने की मांग काफी समय से कर रहे हैं। जौला की प्रधान मुन्नी देवी का कहना है कि पिंडर नदी के कटाव के कारण करीब 2 किमी सड़क भू-धंसाव की जद में है। सड़क मार्ग पर ढाई माह से आवाजाही नहीं हो रही है। भू-वैज्ञानिकों ने भी निरीक्षण में इसे भू-धंसाव क्षेत्र माना है। उन्होंने कहा कि कोठीगांव के नीचे पिंडर नदी पर चिंडिंगा में पुल बनने से 8 गांवों के लोगों को यातायात सुविधा का लाभ तो मिलेगा ही अपितु 5 किमी का सफर भी कम होगा। ग्रामीण हरीश मिश्रा, नीरज देवराडी, हीरा सिंह, मनोज कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि ने लोनिवि से पुल निर्माण की मांग की है।

More Stories
अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने देवप्रयाग संगम घाट एवं चार धाम यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश
यात्रा मार्ग पर पशु क्रुरता नियमों का प्रभावी ढंग से होगा अनुपालन – डीएम गौरव कुमार
एलपीजी कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, आपूर्ति बढ़ाने पर जोर