कोटद्वार। बीते रविवार की रात हुए सड़क हादसे में कोटद्वार निवासी व्यापारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। व्यापारी के निधन पर नगर उद्योग व्यापार मंडल ने शोक व्यक्त किया है। जानकारी के मुताबिक काशीरामपुर, गोविंद नगर निवासी मुकेश आहूजा स्कूटी से बाजार से घर की ओर आ रहे थे, इस दौरान एलआईसी कार्यालय के निकट खड़ी कार में सवार युवकों ने अचानक कार का दरवाजा खोल दिया। जिसकी चपेट में आकर वह स्कूटी से नीचे गिर गए। इस दौरान उनके सिर पर चोटें आई थी। उपचार के लिए उन्हें कोटद्वार बेस अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। जहां उनकी आज उपचार के दौरान मौत हो गई।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान