देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने उच्च न्यायालय के अधिष्ठान कार्यालय में वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव और आशुलिपिक के 01-01 पदों को मंजूरी दी है।
साथ ही, उधम सिंह नगर जिले में 9.918 हेक्टेयर भूमि जिला विकास प्राधिकरण को आवंटित की गई है। पशुपालन विभाग के तहत कुकुट आहार सब्सिडी योजना को भी मंजूरी दी गई है। यह योजना राज्य के 9 पर्वतीय जिलों के लिए बनाई गई है, जिसमें कुल 2 करोड़ 25 लाख 85 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा, उत्तराखंड सेवा का अधिकार का नवम वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 विधानसभा पटल पर प्रस्तुत किए जाने का निर्णय लिया गया है।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान