देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के नीलकण्ठ विहार, पथरियापीर में प्रस्तावित सीवर लाइन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वेक्षण सम्बन्धी सभी आवश्यक कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाए ताकि क्षेत्र की जनता को शीघ्र योजना का लाभ मिल सके।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को चक्खूवाला एवं इन्दिरा कॉलोनी में भी सीवर लाइन बिछाने के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विदित हो कि वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत पेयजल निगम द्वारा पथरियापीर, नीलकण्ठ विहार, इन्दिरा कालोनी चुक्खुवाला क्षेत्र में सीवर लाइन के निर्माण एवं तत्सम्बंधी कार्य किये जाने थे। जिसके बाद पेयजल निगम द्वारा लगभग 13 करोड़ का आगणन बनाया गया किन्तु ऐलिवेटेड रोड़ निर्माण के संरेक्षण को लेकर सीवरेज योजना के संरेक्षण को पुर्नरीक्षित किया जाना है। जिसके लिए कार्यवाही गतिमान है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, भावना चौधरी, डॉ. बबीता सहौत्रा, दिनेश चमन, जलनिगम की अधीक्षण अभियंता मिशा सिन्हा, लोनिवि के ईई जितेंद्र त्रिपाठी, जलनिगम के ईई जीतमणि बेलवाल सहित अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन