हरिद्वार : विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को जनपद के विभिन्न स्थानों-बहादराबाद के सज्जनपुर पीली, दूधलादयालवाला, रूड़की की बाजूहेड़ी, मेहबड़कला, भगवानपुर के सरसेठी शाहजहांपुर, सुनहेठी अल्हापुर, लक्सर के महाराजपुर खर्द, गंगदासपुर, तथा नारसन के शेरपुर खेलमऊ, सढौली में अधिक से अधिक जन-सहभागिता सुनिश्चित करने एवं सरकार की योजनाओं को अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत यात्रा संकल्प के तहत कैम्पों का आयोजन किया गया तथा आमजन को सरकार की योजनाओं की जन-प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी। इन अवसरों पर प्रभागीय वनाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर, जिला पर्यटन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी नारसन सहित सम्बन्धित जन-प्रतिनिधि तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे।





More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त