देहरादून : आज मसूरी के जीरो पॉइंट के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। सूचना पर थाने से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा और फायर सर्विस एव स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दुर्घटना स्थल पर एक कार संख्या: (DL-01-सीआर-8797) रोड से 20 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। मौके पर पुलिस टीम/फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन से घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस में ही प्राथमिक उपचार दिया गया। कार सवार युवकों में से किसी को भी गम्भीर चोटें नहीं आई हैं। जानकारी के अनुसार सभी कार सवार दिल्ली से मसूरी घूमने आये थे। जीरो प्वाइंट के पास उक्त वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
विवरण घायल
- करण पुत्र सतीश सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी 327 झील खुरंजा निकट गीता कॉलोनी दिल्ली.
- आशीष पुत्र शंकर निराला उम्र 21 वर्ष निवासी उपरोक्त.
- आकाश पुत्र रामानंद राम उम्र 20 वर्ष निवासी उपरोक्त.
- रोशन पुत्र दिलीप सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी उपरोक्त.

More Stories
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत खिर्सू में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
देवप्रयाग मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान, 18 वाहनों के किए चालान
स्वास्थ्य सेवाओं में सुनहरा दिन : धामी सरकार की पहल से दूरस्थ क्षेत्रों के लिए नई उम्मीद बनी हेलीकॉप्टर सेवा, जखोली से आसमान तक जीवन की उड़ान, हेलीकॉप्टर सेवा से गर्भवती महिला को समय पर मिला सुरक्षित उपचार