शिक्षा विभाग ने अतिथि शिक्षक का बॉंड किया निरस्त
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के एक इंटर कालेज में अतिथि शिक्षक द्वारा एक छात्रा से छेडखानी करने तथा छात्र के साथ शोषण मामले में पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में शिक्षा विभाग ने अतिथि शिक्षक के अनुबंध को निरस्त कर दिया है।
दरअसल दशोली ब्लॉक के एक राजकीय इंटर कालेज में 12वीं की छात्रा से छेड़-छाड तथा सातवीं के छात्र के साथ शोषण का आरोप विद्यालय में कार्यरत अतिथि शिक्षक पर लगा है। अतिथि शिक्षक युनुस अंसारी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज होने के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। राजनीति विज्ञान विषय के प्रवक्ता पद पर तैनात अतिथि शिक्षक के विरूद्ध पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज होने पर आरोपी शिक्षक का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तथा विभागीय नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य द्वारा युनुस अंसारी का अतिथि शिक्षक के रूप में किया गया अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त