रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम में डी.जे. बजाकर नाचने सहित हो-हल्ला करने के मामले में बीकेटीसी की ओर से अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है। हालांकि मामले की जांच के बाद वीडियो धाम के कपाट खुलने से पूर्व का बताया जा रहा है।
बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद सोशल मीडिया पर मंदिर के समीप डीजे बजाकर नाचने और शोर करने का एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसका संज्ञान लेते हुए बीकेटीसी के प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली ने कोतवाली सोनप्रयाग पर दी गयी तहरीर दी गई है। जिस पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जनता से वीडियो को प्रचारित प्रसारित न करने की अपील की है।

More Stories
एसपी निहारिका तोमर ने केदारनाथ यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, यात्रियों से सीधा संवाद कर लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
पहाड़ी क्षेत्रों में मलेरिया लगभग समाप्त, तराई के सीमित क्षेत्रों पर है फोकस – सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे
पोषण निगरानी ऐप : कुपोषण के समाधान के लिए डेटा का उपयोग