हरिद्वार : विकास भवन रोशनाबाद के प्रांगण में पशुपालन विभाग द्वारा राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NADCP) के अंतर्गत खुरपका व मुंहपका टीकाकरण अभियान के चतुर्थ चरण का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार IAS प्रतीक जैन द्वारा इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में अगले एक महीने तक जनपद के समस्त गोवंशीय व महीश्वंशीय पशुओं में खुरपका व मुंहपका का टीकाकरण व लंपी स्किन डिजीज का टीकाकरण सभी गोवंशीय पशुओं में किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में जनपद के उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. जीएस सचदेवा, डॉ. एनएस जादौन, डॉ. रेणुका पांगती, विकास चौहान, राम विलास, सुशांत पैनुली आदि उपस्थित थे।

More Stories
जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग