टिहरी : मंगलवार, दिनांक 01 जुलाई 2025 सायं, टिहरी गढ़वाल मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल द्वारा विकासखण्ड जखनीधार में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी आर.ओ. और ए.आर.ओ. को निर्देशित किया गया कि नामांकन सम्बन्धित किए जा रहे सभी कार्यों को नियमानुसार एवं त्रुटि रहित करवाएं। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पोलिंग बूथ रा. प्रा. वि. उठड़, बड़कोट एवं नन्दगांव का निरीक्षण किया गया, जिसमें आवश्यक व्यवस्था जैसे विद्युत, पानी व भोजन आदि की व्यवस्थाओं को ससमय करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी दिग्विजय सिंह, आरओ दीपक पाल, एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।


More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त