- “आपदा प्रभावित विद्यालयों के कक्षा-कक्ष निर्माण में तेजी लाने पर जोर”
टिहरी : आज शनिवार 06 सितम्बर, 2025 को जनपद टिहरी के मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में जनपद के आपदा से क्षतिग्रस्त एवं पुराने जीर्ण-शीर्ण विद्यालयों/कक्षा-कक्षों के निर्माण के संबंध में एक वर्चुअल बैठक आहूत की गई। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल एवं समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद के समस्त क्षतिग्रस्त शैक्षणिक परिसम्पत्तियों का शीघ्र आकलन कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार किए जाए एवं अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विद्यालय भवनों की दयनीय स्थिति बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है, इसलिए कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

More Stories
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : उपनल कर्मचारियों को ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’, कट-ऑफ डेट में भी बदलाव
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर पौड़ी में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां
04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा”, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के द्वितीय चरण के तहत होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं विशेष शिविर