पोखरी (चमोली)। थाना पोखरी पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत के नेतृत्व में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कई वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस द्वारा नाबालिगों के दोपहिया वाहन चलाने, वाहनों में ओवरलोडिंग कर क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने तथा नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर सख्त कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उन्हें नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।
थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। चेकिंग अभियान में थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत के साथ एसआई रुकम सिंह नेगी, एसआई देवेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल भरत सिंह टोलिया मौजूद रहे।

More Stories
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त
मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा – मुख्यमंत्री धामी