21 May 2026

चमन लाल लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने सुप्रीम कोर्ट का किया भ्रमण

लंढौरा : चमन लाल लॉ कॉलेज लंढौरा के विद्यार्थीयों तथा अध्यापकों द्वारा उच्चतम न्यायालय दिल्ली का भ्रमण किया गया। विद्यार्थियों की बस को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार कपिल द्वारा हरी झंडी दिखा कर भ्रमण हेतु रवाना किया गया। उच्चतम न्यायालय पंहुचने के पश्चात प्रोटोकोल ऑफिसर के रूप में उपस्थित सौरव ने उच्चतम न्यायालय की न्यायिक कार्यवाहियों  तथा न्यायाधीश पुस्तकालय का भी अवलोकन कराया।

मुख्य पुस्तकालय प्रभारी विनोद कुमार ने उच्चतम न्यायालय की स्थापना के इतिहास का संक्षेप में वर्णन करते हुए विद्यार्थीयों को पुस्तकालय की स्थापना, पुस्तकालय के कार्य और न्यायिक निर्णय मे पुस्तकालय की महत्ता की जानकारी  प्रदान की तथा साथ ही पुस्तकालय की ऑनलाइन कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया। उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता मौ. इमरान अमीर मलिक द्वारा इस भ्रमण मे पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

इस भ्रमण से विद्यार्थियों को न केवल सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर मिला, बल्कि उन्हें भविष्य में एक सफल वकील बनने के लिए भी प्रेरणा मिली। कॉलेज प्रशासन ने इस तरह के शैक्षणिक दौरों को भविष्य में भी जारी रखने की बात कही है, ताकि छात्रों को बेहतर अनुभव मिल सके। विद्यार्थियों के लिए बेहद ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। उन्होंने उच्चतम न्यायालय की कार्यप्रणाली, न्यायिक व्यवस्था और कानूनी प्रक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस अनुभव से निश्चित रूप से उनके भविष्य के कानूनी करियर को दिशा मिलेगी।

उच्चतम न्यायालय भ्रमण मे चमन लाल लॉ कॉलेज लंढौरा के प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार कपिल व इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. देवेन्द्र कुमार व मौ. जिक्रिया तथा अन्य शिक्षक डॉ. सपना, मधुर स्वामी, शिवम मिश्रा, राजवीर सिंह और पुस्तकालय प्रभारी साक्षी शर्मा शामिल हुए।






You may have missed