चमोली : जनपद चमोली में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुलसारी-ढालू-मोणा मोटर मार्ग पर गुमता टनोली तोक के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को लगभग डेढ़ बजे एक ऑल्टो कार (UK 11 TA 3880) सड़क से फिसलकर करीब 250 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। वाहन में केवल दो लोग सवार थे, जो इस भीषण हादसे में जान गंवा बैठे।
मृतकों की पहचान दर्शन राम (54 वर्ष), पुत्र स्तुती राम, निवासी ग्राम-पास्तोली, थराली, और दिनेश चन्द्र जोशी (60 वर्ष), पुत्र बलराम जोशी, निवासी ग्राम-नैल, थराली के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी थी।

More Stories
पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश