देहरादून : श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मानसून के थमते ही सितंबर माह से चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से सुचारू रूप से संचालित होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा सीजन की शुरुआत से 29 अगस्त तक श्री बदरीनाथ धाम में 12,85,296 तथा केदारनाथ धाम में 14,72,385 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस प्रकार दोनों धामों में अब तक कुल 27,57,681 तीर्थयात्रियों ने भगवान के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त किया है।
द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के महत्व को देखते हुए कपाट खुलने के दौरान स्वयं धामों में उपस्थित रहे। इस बार बरसात के दौरान हुई अतिवृष्टि व आपदाओं से प्रदेश को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, जिसका असर यात्रा पर भी पड़ा। कई बार भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हुए, लेकिन प्रशासन की सतर्कता और मुस्तैदी से मार्गों को लगातार सुचारू किया गया।
उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित पुलिस प्रशासन हर समय तीर्थयात्रियों की सहायता में जुटा हुआ है। इसके चलते कठिनाइयों के बावजूद बदरीनाथ–केदारनाथ यात्रा निर्बाध रूप से संचालित होती रही।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि बरसात के मौसम में यात्रा पर निकलने से पूर्व मौसम की स्थिति और पूर्वानुमान का आंकलन अवश्य करें।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन