हरिद्वार : मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोन्डे ने उत्तराखंड में जलागम प्रबंधन, उत्तराखंड जलवायु अनुकूल करानी कृषि परियोजना की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उप निदेशक एन.एस. बरकाल ने परियोजना के बारे में एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने जानकारी दी कि टिहरी प्रभार, मुनिकीरेती द्वारा कागड़ी-श्यामपुर यूनिट का संचालन किया जाएगा। यह परियोजना कांगड़ी – श्यामपुर यूनिट की लालढांग न्याय पंचायत के 11 ग्राम पंचायतों के 25 राजस्व गांवों में संचालित होगी। उप निदेशक ने परियोजना के चार प्रमुख घटकों और यूनिट कार्यालय द्वारा परियोजना क्षेत्रों में किए जाने वाले कार्यों की भी जानकारी दी।
मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोन्डे ने परियोजना कार्यों के सुचारू संचालन के लिए संबंधित विभागों का सहयोग लेने के निर्देश दिए। इस बैठक में जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक निदेशक (मत्स्य), मुख्य कृषि अधिकारी और उप निदेशक (जलागम) सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग