हल्द्वानी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी भ्रमण के दौरान हल्द्वानी के एक चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम से मुलाकात की । मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय पहुंचकर विधायक फकीर राम के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उपचार की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने चिकित्सालय प्रबंधन को विधायक फकीर राम के उत्तम उपचार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग