खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद चंपावत से अपने कार्यक्रमानुसार बुधवार सायं अपने निजी आवास नगला तराई पहुंचे।खटीमा पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों व जनता ने पुष्प देकर माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत किया। खटीमा पहुंचने पर माननीय मुख्यमंत्री ने नगला तराई तिराहे पर दुकानों से स्वदेशी उत्पाद दिवाली के मिट्टी के दीए व मूर्ति खरीदे व उनका ऑनलाइन भुगतान किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं भी सुनी। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर, शंकर कोरंगा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जयकिशन,एम डी मंडी हेमंत वर्मा, अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।


More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश