देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रतिवर्ष श्री गुरु राम राय जी के पावन जन्मोत्सव पर परंपरागत रूप से मनाया जाने वाला देहरादून का ऐतिहासिक एवं पावन श्री झंडा जी मेला मानवता और विश्वास से ओत-प्रोत विशिष्ट परंपराओं को समेटे हुए है। यह मेला श्रद्धा और आस्था का प्रतीक भी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होने के साथ-साथ आपसी प्रेम एवं सौहार्द का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय जी महाराज की शिक्षाएं और उनके संदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं।

More Stories
ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम के साथ मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर