देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरू गोविंद सिंह जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का सिख धर्म के उत्थान में अमूल्य योगदान है। वे सत्य और धर्म की रक्षा के मार्ग पर चलने वाले सच्चे दिव्यात्मा थे। त्याग और बलिदान के साथ ही दृढ़ संकल्प का अद्भुत रूप गुरू गोबिंद सिंह में था। वे साहस, करुणा और उदारता के प्रतीक थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू का जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति देता है। उन्होंने समाज में अनेकता में एकता का संदेश दिया। साथ ही समाज में समानता की स्थापना कर आत्मसम्मान की भावना जागृत की।

More Stories
उत्तराखंड : बीमार पत्नी से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश! जहर देकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा
राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
पौड़ी गढ़वाल : बणासी में महिला की मौत के बाद हरकत में वन विभाग, ड्रोन और ट्रैप कैमरों से गुलदार की तलाश तेज