देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् रहे स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी श्रीमती बिमला बहुगुणा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को स्व . बिमला बहुगुणा के शास्त्री नगर स्थित आवास पर जाकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे।

More Stories
संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी दीक्षिता जोशी ने दी डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने तीन राज्यों को दी बड़ी सौगात
सीएम धामी ने डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में किया प्रतिभाग, छात्र-छात्राओं को किया संबोधित