हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक खानपुर कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के आवास पहुंचकर उनके पिताश्री पूर्व विधायक राजा नरेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन सहित परिजनों को सांत्वना देते हुये ढांढस बधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने की कामना करते हुये परिजनों को यह दारूण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि विगत सोमवार को राजा नरेन्द्र सिंह का निधन हो गया था। राजा नरेन्द्र सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड, पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता, अरविन्द गौतम आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।



More Stories
ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम के साथ मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर