देहरादून : थल सेना दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अदम्य शौर्य एवं वीरता की परिचायक भारतीय सेना के सभी जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को थल सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। हर साल 15 जनवरी को थल सेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में अलग-अलग जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 15 जनवरी को थल सेना दिवस मनाने के पीछे कारण ये है कि साल 1947 में जब हमारा देश आजाद हुआ तो इसी दिन पहली बार इंडियन आर्मी की कमान किसी भारतीय के हाथ में आई थी। तब से इस दिन को थल सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

More Stories
REAP परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण ने बदली मंजू देवी की जिंदगी, मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
मंदाकिनी घाटी में उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान, कार्यशाला में सफल उद्यमियों ने साझा किए सफलता के मंत्र
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने दिया महिला को जीवनदान, पेट से 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकाल कर डॉक्टरों ने बचाई जान