देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। यह प्रत्येक भारतीय के गौरव, अधिकार और सम्मान का रक्षक भी है। मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबासाहब अम्बेडकर जी को नमन करते हुए कहा कि विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाने में भारतीय संविधान की विशेष भूमिका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करना ही नहीं, इसके मूल्यों की रक्षा करना भी हर नागरिक का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और सांस्कृतिक प्रतिष्ठा के पुनर्स्थापना में संलग्न रहकर हम सबको ’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी