देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में कालसी ब्लॉक के कृषि मंडी परिसर में टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सीएम ने जनता को संबोधित कर कहा कि ये जौनसार बावर की पावन भूमि कई कालखंड की साक्षी रही है। ये धरा विकास के साथ ही विरासत और संस्कार को आगे बढ़ा रही है। भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने हमेशा विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। उनकी बातों में हमेशा क्षेत्र विकास की चिंता झलकती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने का आशीर्वाद दें। जनता से मिल रहा स्नेह व समर्थन आगामी 19 अप्रैल को कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी सोच और परिवारवादी मानसिकता को नकारते हुए एक बार फिर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय बनाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड के अंदर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। पूर्व में किए वादे अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया है। हर एक उत्तराखंडवासी को समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। सीएम ने कहा नकल माफियाओं को जेल भेजकर पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। जिसके लिए नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। सरकारी ज़मीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
More Stories
विकासनगर : कथियान-डांगुठा मोटर मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत
विजिलेंस ने LIU दरोगा और हेड कांस्टेबल को 02 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पीएम प्रगति पोर्टल के तहत की भारतनेट, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे, देवबंद रुड़की रेलवे लाइन प्रोजेक्ट तथा AMRUT 2.0, PM -ABHIM कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए निर्देश