देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून पहुंचे और वहाँ भर्ती लोकगायक गोविंद दिगारी के पिताजी हिम्मत सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। हिम्मत सिंह बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उपचाररत हैं। मुख्यमंत्री ने चिकित्सक टीम से उपचार प्रक्रिया और वर्तमान स्थिति पर जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक सभी चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा बेहतर देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की लोकपरंपरा और सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक कलाकारों व उनके परिवारों के प्रति सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ सहयोगात्मक रुख रखती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोविंद दिगारी और उनके परिजनों से वार्ता कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हिम्मत सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामनाएँ भी व्यक्त कीं।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग