देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को तहसील खटीमा के भारामल मन्दिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश व देश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मन्दिर परिसर में संचालित किये जा रहे भंडारे में पूरी सादगी से जनता के साथ जमीन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और लंगर में स्वयं भी जन सेवा करते हुए जनता को प्रसाद वितरण किया।






More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान